Jaunpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निगरानी


जौनपुर। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जाए।
परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم