केराकत (जौनपुर)। केराकत क्षेत्र के अकबरपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा 24 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कुसैला गांव निवासी राजकुमार यादव के पुत्र ललन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ललन अपने घर से सुल्तानपुर जा रहा था, तभी अकबरपुर के पास तेज गति से आ रही बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ललन यादव को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, बस को जियालाल कश्यप चला रहा था। मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jaunpur News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
byNaya Savera Network
-
0


إرسال تعليق