Trending

Jaunpur News : ​दुर्जनों एवं अराजक तत्वों की खैर नहीं: अमित

टीम संचार सेतु
तरूण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने के नवागत थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। बता दें कि इसके पहले अमित जी जिले की एसओजी टीम के प्रभारी थे। उसके पहले महाराजगंज थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अमित जी जिले के तेज—तर्रार थानाध्यक्षों की सूची में से एक हैं। इस दौरान उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि सुजानगंज में किसी भी प्रकार की अराजकता को नहीं होने दिया जायेगा। अपराध एवं अपराधियों को किसी भी प्रकार से बक्शा नहीं जायेगा। वहीं उन्होंने अपने सभी पुलिस कर्मचारियों की बैठक में कहा कि थाने में आने वाले फरीयादी जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिये। महिलाओं, बुजुर्गों तथा सज्जनों का सम्मान हर हाल में होगा परंतु दुर्जनों तथा अराजक तत्वों की खैर नहीं होगी।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!