मड़ियाहूं (जौनपुर)। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में पुलिस ने आगजनी और मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुरानी रंजिश और मड़हा रखने के विवाद को लेकर की गई। ग्राम सरौना निवासी रंजीत सरोज की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मड़हे में आग लगा दी थी। इस मामले में थाना मड़ियाहूं में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्णा सरोज उर्फ पण्डा, सूरज सरोज और करन सरोज उर्फ आरपी शामिल हैं, जो सभी सरौना गांव के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment