Jaunpur News : साहब, मुझे एवं मेरे भाई को जान से मारने दी जा रही धमकी


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र राजमोहन राम बुधवार को कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि बंदना पाली क्लीनिक के डॉ आनंद दीक्षित, बुद्धा सिटी हॉस्पिटल के डॉ गुरु प्रसाद व अकबरपुर ग्राम निवासी विद्यासागर 10 दिन के अंदर मुझे और मेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। गालियों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित भी कर रहे हैं। उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही जान से मारने की रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم