Jaunpur News : ​शिवम यादव ने जनपद में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में रामदुलार इंटर कॉलेज अहमदपुर के छात्र शिवम यादव ने जनपद की मेरिट सूची में 7वां स्थान प्राप्त करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रधानाचार्य विवेक यादव ने जनपद में 7वां स्थान प्राप्त करने वाले शिवम यादव को माला पहनाकर, मेडल प्रदान करते हुये मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही शिवम की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
शिवम के साथ इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक पाने वाले अन्य छात्र-छात्राओं— सविता प्रजापति, शिवम गौतम, खुशी भारती, स्वाति चौबे और सुहानी यादव को भी सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र खुशी, शिवम रजक, ज्योति, चांदनी, खुशी निषाद, विपुल और प्रीतम को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रधानाचार्य विवेक यादव ने ने कहा कि "हमारे विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर जो भी बच्चे हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च विद्यालय प्रशासन उठाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टॉप करने वाले बच्चों को निशुल्क प्रवेश, कॉपी-किताबें और पूरे साल की फीस से मुक्ति दी जाएगी।" विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुये उन्हें शिक्षा के प्रति सदैव सजग व अनुशासित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।
Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم