Trending

Jaunpur News: शादी से पहले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Naya Savera Network
शाहगंज (जौनपुर)। शाहगंज क्षेत्र में शुक्रवार भोर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक सुनील कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से उनके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, क्योंकि 12 मई को उनके बड़े बेटे की शादी तय थी। आपको बता दें कि सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी सुनील यादव एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न लादने के बाद फैजाबाद मार्ग पर ट्रक में हवा भरवा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुनील परिवार के मुखिया थे और ट्रक चलाकर घर का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा पवन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां अब गहरे शोक में बदल गई हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!