चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के गोठौली गांव निवासी स्व. अमित सिंह के पुत्र विराट रघुवंशी को जेईई मेंस के सेसन 2 में 97.69 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। विराट ने पिता के मृत्यु के दौरान विषम परिस्थितियों में तैयारी कर यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी दशवीं तक की शिक्षा डीपीएस वाराणसी व बारहवीं की शिक्षा ग्रीन वैली वाराणसी से हुई है। विराट ने अपनी सफलता का श्रेय मां अर्चना सिंह व चाचा डा. विनीत कुमार सिंह सहित अन्य परिवारीजनों को दिया है।
Jaunpur News : जेईई मेंस में विराट को मिला 97.69 परसेंटाइल
byTechnical Team
-
0

Post a Comment