Jaunpur News : ​पुरानी रंजिश में लाठी से पीटकर हत्या, 7 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बफनौटी टिकरी गांव में मंगलवार की रात्रि साढ़े 10 बजे पुरानी रजिंश को लेकर पड़ोसियों ने लाठी—डण्डों से पीटकर 45 वर्षीय ब्यक्ति की हत्या कर दी। हालांकि मारपीट में दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल हुये हैं। पुलिस ने मृत युवक के भाई की तहरीर पर 7 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव के बफनौटी गांव निवासी अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर का अपने चाचा कमलाकान्त मिश्र से लम्बे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। विवाद के दौरान करीब 8-10 वर्ष पूर्व हुई मारपीट पश्चात अशोक अपने बड़े भाई, मां व परिवार के साथ कलीचाबाद में मकान बनवाकर रह रहे थे। अशोक नईगंज में ही आयुर्वेद दवा की दुकान खोल रखे थे जिन्हें लोग वैद्य के नाम से भी जानते थे। बताते हैं कि उनके चाचा के लड़के की शादी आगामी 1 मई को पड़ी है। उसी शादी में शामिल होने के लिये चाचा का परिवार मुम्बई से घर आया हुआ था। अशोक अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से रात्रि में घर पहुचकर कहते हैं कि दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया। लाठी—डंडे में दोनों पक्षों से लोग घायल होने लगे। मौके की खराब स्थिति को देख अशोक के साथियों में एक को छोड़कर सभी भाग निकले। उधर गुस्साये लोगों ने अशोक को खूंटे एवं नईगंज लाइन बाजार निवासी अंकित मिश्र को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दिया।
सूचना पर रात्रि में ही पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल अशोक मिश्र, अंकित, विपक्षी सुनील मिश्र, मृदुल मिश्र, आनन्द मिश्र आदि को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भिजवाया जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. आलोक रघुवंशी ने सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रात्रि में ही अशोक की मौत हो गयी। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कृष्णचन्द मिश्र की तहरीर पर आनन्द मिश्र, मृदुल मिश्र, सुधीर मिश्र, सुनील मिश्र, सुशील मिश्र, धीरज मिश्र, नीरज मिश्र एवं राहुल मिश्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post