Jaunpur News : ​दो महिला सहित 3 जालसाजों ने गरीब दिव्यांग के आवास की पहली किस्त से 22 हजार ठगा

अनुपम मौर्य @ बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के हरद्वारी ग्रामसभा में आये मुख्यमंत्री आवास दिव्यांग के लिए पहली किस्त 40000 लाभार्थी के खाते में आया। इसकी जानकारी समूह की दो महिलाएं को मालूम हुआ तो एक मीडियाकर्मी को साथ लेकर लाभार्थी के घर पहुंचकर 22 हजार रुपए निकलवाकर यह कहकर ले लिया कि मैं तुम्हारा फॉर्म भरवाया था। यह मीडियाकर्मी मिलकर लाभार्थी का पैसा 22000 ले लिया और यह मीडियाकर्मी क्षेत्र में चर्चित भी है यह तब जानकारी हुई जब ग्राम सचिव धनुषधारी यादव के साथ गांव के प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर यादव दूसरी किस्त देने के लिए 16 अप्रैल को जिओ टैग करने गए लाभार्थी के यहां तब लाभार्थी ने सब बताया। अब यह जानकारी दिव्यांग जानना चाहता है कि कौन सा अधिकारी को पैसा दिया जा रहा है जब इसकी सूचना वीडियो वर्षा बंग के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है अगर इसकी जानकारी होने पर मैं उचित कार्रवाई करूंगी। इसी प्रकार कई ग्रामसभा में कुछ जालसाज मिलकर अपनी कमाई करते हैं और अपने को उच्च मीडियाकर्मी बताकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर धौंस से वसूली के चक्कर में पड़े रहते हैं। चाहे ब्लॉक हो या थाना हो या स्वास्थ्य केंद्र हो। सभी पर अपना जमावड़ा बनाये रहते हैं। देखना है कि प्रशासन इस पर क्या लगाम लगा सकती है?
Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم