Jaunpur News : ​केन्द्र एवं राज्य सरकार से नाराज पेंशनर्स 21 को करेंगे प्रदर्शन

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद कार्यकारिणी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। वैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान में प्रधानमन्त्री भारत सरकार को पेंशनर्स की मांगों से सम्बन्धित भेजी जाने वाली हस्ताक्षर याचिका पर चलाये जा रहे पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा किया। साथ ही सफलतापूर्वक कार्य संचालन मे सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने संगठन के कार्य क्रम में तन-मन—धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त करते हुये सरकार से पेंशनर्स की मांग को शीध्र परी करने की अपील किया।
इस अवसर पर ओंकार नाथ मिश्र, केके त्रिपाठी, अशोक प्रताप सिंह, कंचन सिंह, इं0 प्रमोद सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, गोपाल लाल श्रीवास्तव, सूबेदार यादव, राम अवध यादव, शेषनाथ सिंह, नन्दलाल सरोज, रमेश, बिक्रमाजीत यादव, पलकधारी, डा. भारत यादव, राजपति विश्र्वकर्मा, राम प्रताप यादव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, हुंबराज यादव, दसरथ राम, शम्भूनाथ यादव, गोरखनाथ माली, अशोक मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। अन्त में संगठन की सदस्य मन्जू रानी राय के असामयिक निधन पर दो मिनट तक मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post