Trending

Jaunpur News : होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश

टीम संचार सेतु
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी और उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा के समस्त केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ०प्र० होमगार्ड इनरोलमेंट की परीक्षा जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक) जनपद में चिन्हित 19 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल करायी जानी है।
वर्तमान में प्रातः 8 बजे से ही धूप के कारण सुदूर क्षेत्र से आने वाले परीक्षार्थियों को शुद्ध पेयजल की आवश्यकता होगी। साथ ही कुछ ऐसे भी परीक्षार्थी होंगे जिन्हें धूप/ताप लगने से ओआरएस/इलेक्ट्रॉल तथा दवाओं की भी आवश्यकता पड़ सकती है ऐसी स्थिति में परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शुद्ध पेयजल सहित ओआरएस/इलेक्ट्रॉल तथा आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था किया जाना की आवश्यक है।
समस्त केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केंद्र पर शुद्ध पेयजल एवं मानवता के दृष्टिगत परीक्षार्थियों के लिए गुड़ एवं पेठा आदि तथा मुख्य चिकित्साधिकारी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ओआरएस/इलेक्ट्रॉल पाउडर एवं जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करेंगे जिससे परीक्षा केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों को तीव्र धूप/ताप से बचाया जा सके।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!