Trending

Jaunpur News : रामपुर में भूसा दान अभियान को मिला जबरदस्त जनसमर्थन, 135 कुंतल चारा एकत्रित

Technical Team
  

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में पशुओं के भरण-पोषण हेतु चलाए जा रहे भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के साथ खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज के आह्वान पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब तक कुल 135 कुंतल भूसा एकत्र किया जा चुका है जिससे जरूरतमंद पशुपालकों को राहत मिल रही है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पूरेदयाल सोरहा के राजकुमार द्वारा गौशाला में सर्वाधिक 35 कुंतल भूसा दान किया गया। इसके अलावा मानसिंह (प्रधान, सेहरा) ने 18 कुंतल, अमित पटेल (पचरुखी) ने 15 कुंतल, नितेश पटेल (भानपुर) ने 10 कुंतल, सुशील गौतम (गन्धौना) ने 13 कुंतल तथा दीनानाथ मौर्य (कोचारी) 10 कुंतल वीरेंद्र ओझा भूसा दान किया। अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी इस अभियान में सहयोग दिया।
यद्यपि शासन द्वारा पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जा रही है, फिर भी जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि निराश्रित पशुओं के प्रति सेवा एवं दान की भावना रखते हुए अधिक से अधिक भूसा दान करें। भूसा दान करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वयं भूसा लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर अरुण यादव (एडीओ आईएसबी), विनोद कुमार (जेईएमआई), राहुल सेठ (मुख्यमंत्री फेलो), आकाश यादव, अभय सरोज, दीपक सरोज, राम बहादुर, अलका वर्मा, सूरज कनौजिया, राजकुमार सरोज, विजय द्विवेदी, राना सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मार्तंड सिंह, संजय सिंह, जय प्रकाश, जितेंद्र पटेल, संतोष पांडेय (प्रधान), सुरेश सरोज (प्रधान), मंगल सिंह (प्रधान), सोनू ओझा, सेवा लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!