Trending

Jaunpur News: बयालसी मैदान पर 10 मई को होगी 'महारैली'

Technical Team


2027 के रण का शंखनाद करेंगे केवट रामधनी
 जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। जफराबाद विधानसभा के बयालसी कॉलेज मैदान में आगामी 10 मई को एक विशाल महारैली का आयोजन होने जा रहा है। इस रैली के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कद्दावर नेता माननीय संदीप सिंह होंगे।
चर्चा है कि संदीप सिंह भारतीय मानव समाज पार्टी के मंच पर नज़र आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो जफराबाद समेत पूरे जौनपुर जिले के सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि संदीप सिंह का अतिपिछड़ा वर्ग और सर्वसमाज में जो प्रभाव है, वह चुनावी गणित को पूरी तरह प्रभावित करने की क्षमता रखता है।
अति पिछड़ा समाज के बीच केवट रामधनी बिंद एक नई और मजबूत ताकत बनकर उभरे हैं। उनकी इस सक्रियता ने स्थापित राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। चर्चा है कि बिंद समाज और अति पिछड़ों की गोलबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान उन दलों को हो सकता है जो अब तक इस वोट बैंक को अपना सुरक्षित गढ़ मानते रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!