जौनपुर : ​रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की पहल

सिद्दीकपुर, जौनपुर। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए लखनपुर चौकिया स्थित श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट (रेड ब्रिगेड) ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल कायम की है। रेड ब्रिगेड के अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में ब्लड कैंसर से जूझ रहे युवक विशाल विश्वकर्मा को 35,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
बताया जा रहा है कि तहसील शाहगंज के बहोरनपुर मदरहा निवासी विशाल विश्वकर्मा गंभीर रूप से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके इलाज के लिए लगभग 15 लाख रुपये की आवश्यकता है जिसे जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन हो गया है।
इसी को देखते हुए रेड ब्रिगेड ट्रस्ट ने पहल करते हुए ₹35,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से परिवार को सौंपी। इस दौरान रेड ब्रिगेड जौनपुर के अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि “आज भी इंसानियत जिंदा है, बस जरूरत है एक कदम आगे बढ़ाने की। अगर समय रहते सहयोग मिल जाय तो एक जिंदगी बचाई जा सकती है।”
विशाल विश्वकर्मा के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर एक सहायता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें लोग अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। रेड ब्रिगेड ने सभी सामाजिक संगठनों और आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर इस नेक कार्य में अपना योगदान दें। इस अवसर पर ट्रस्ट की टीम के रेड ब्रिगेड लखनऊ से गौतम विश्वकर्मा, आदेश विश्वकर्मा, गजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post