जफराबाद में सहज जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारी गई। Sanchar Setu




जफराबाद(जौनपुर)। सूत्रों के अनुसार गोसाईपुर बाजार निवासी प्रेमचंद यादव (40 वर्ष) पुत्र तेजू यादव सहज जन सेवा केंद्र से घर जा रहे थे।इसी दौरान बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिरकर अचेत से हो गए। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई और परिजनों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर  प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बदमाशों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने में जुट गई है।
घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post