Trending

Jaunpur : ​विधायक के प्रयास से जफराबाद क्षेत्र का होगा कायाकल्प

टीम संचार सेतु

राजेश पाल @ धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता हाथ लगी है। विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयासों से शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सड़क निधि के अंतर्गत क्षेत्र के 10 महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण हेतु कुल 5 करोड़ 61 लाख 37 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इन महत्वपूर्ण सड़को के नव निर्माण की मांग की गई थी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन की व्यवस्था न केवल सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। श्री राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर और कच्चे पड़े इन मार्गों के पक्का होने से किसानों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्वीकृत किये गये मुख्य मार्गों में खेताब चढ़ई पटेल बस्ती, छतीसा खुर्द कहार बस्ती, रसूलपुर खास, पिपरिया पाल बस्ती, धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर राय बस्ती, विथार से तरसंड अनुसूचित बस्ती, वृंदावन पाल बस्ती, सरेमू तातेपर बस्ती, सुल्तानपुर खास और पाण्डेपुर खास के संपर्क मार्ग शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!