सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना में होली के दिन दोपहर में नाली विवाद को लेकर लगभग 3 दर्जन से अधिक दबंगों लोगों ने एक परिवार पर लाठी डंडा सरिया से हमला बोल दिया जिसमें एक परिवार के पांच लोग हो गए जिसमें इलाज के दौरान दो व्यक्ति को चिकित्सको ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया।
बता दें कि पतहना गांव निवासी महेंद्र यादव का नाली विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था लेकिन दबंगों ने जबरदस्ती कब्जा करने के लिए गए थे। पीड़ित द्वारा मना करने पर लाठी डंडा सरिया से मारने पीटने लगे जिसमें महेंद्र यादव, प्रकाश यादव और परिवार के 8 लोगों घायल हो गये थे जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था। घायल महेंद्र यादव, प्रकाश यादव की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।दबंगों ने पीड़ित के घर ट्रैक्टर, कार, बाइक, लाठी, डंडा, सरिया से तोड़—फोड़ कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस संज्ञान में आकर पन्ना लाल गुप्ता पुत्र स्व शोभनाथ गुप्ता, विशाल गुप्ता पुत्र सोहन लाल गुप्ता और निलेश बिंद पुत्र रामधनी उर्फ झिनकू बिन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Post a Comment