Jaunpur : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले भाजपा नेता पुष्पेन्द्र जी

जौनपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मानव धर्म शास्त्र के रूप में विश्वविख्यात "यथार्थ गीता" के प्रणेता संत शिरोमणि पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य और जौनपुर के युवा भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से प्रदेश संगठन विस्तार के बाबत सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत कर जनसेवक पुष्पेन्द्र सिंह ने मछलीशहर और जौनपुर पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही जंघई रेलवे गेट से गोधना-मीरगंज जाने के मार्ग पर यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। स्थानीय मीरगंज बाजार में एक भी सुलभ शौचालय न होने की समस्या रखी।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post