Jaunpur : ​वंश शर्मा ने यूपीएससी फतह करके रच दिया इतिहास

अजय पाण्डेय/राकेश शर्मा @ जौनपुर। एक छोटी सी दुकान, सीमित संसाधन लेकिन हौसले आसमान से भी ऊंचे। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे से उठी एक कहानी आज पूरे देश में गूंज रही है। नन्दवंशी (नाई/सैन/सविता) समाज के होनहार बेटे वंश शर्मा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा क्वालीफाई कर ऐसा परचम लहराया है। कि हर एक दिल गर्व से भर उठा है। जिस परिवार की आजीविका एक छोटी सी हेयर कटिंग की दुकान से चलती हो, उस परिवार के बेटे ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जीतकर यह साबित कर दिया है कि हालात नहीं, हौसले तय करते हैं मुकाम। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा उनके आवास पहुंचे जिन्होंने वंश शर्मा को माला पहनाकर, गोल्ड मेडल एवं सम्मान पत्र देकर भव्य सम्मान करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। यह पल न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बन गया।

संघर्ष से सफलता तक एक क्रान्ति की कहानी
वंश शर्मा जो एक साधारण परिवार से आते हैं, ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट विश्वास से यह सिद्ध कर दिया कि सपने अमीरी-गरीबी नहीं देखती है। उन्हें पूरा करने वाले देखते हैं। दादा सोचन शर्मा की मेहनत और परिवार के संघर्षों के बीच पले-बढ़े वंश ने हर चुनौती को अपनी ताकत बनाया और आज वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

समाज में जश्न, दिलों में जोश
इस खबर के सामने आते ही जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर के नंदवंशी समाज में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। हर गली, हर मोहल्ले में एक ही चर्चा
हमारा बेटा UPSC निकाल लिया है। लोगों का कहना है। कि यह केवल एक सफलता नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरण है। जो आने वाली पीढ़ियों की दिशा बदल सकता है।

एक चिंगारी जो आन्दोलन बनेगी
वंश शर्मा की यह उपलब्धि अब एक व्यक्ति की कहानी नहीं है। यह एक क्रांति है। एक आंदोलन है। जो हर उस युवा को जगाने का काम करेगी जो संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को छोटा कर देता है। संदेश साफ है। बड़े सपने देखो जी-तोड़ मेहनत करोऔर हालात को अपनी ताकत बना लो, क्योंकि अगर वंश कर सकता है। तो हर युवा कर सकता है। आज वंश शर्मा सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक प्रेरणा, एक जुनून और एक नई सोच का प्रतीक बन चुके हैं। यह कहानी आने वाले समय में हजारों नहीं, लाखों सपनों को उड़ान देने वाली है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post