Jaunpur : ​​ ​गोली मिस हुई तो तमंचे की मुठिया से कर दिया हमला

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने गुरुवार की सुबह खौफनाक रूप ले लिया। दुधौरा चौराहे के पास एक युवक को निशाना बनाते हुए बदमाश ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली लक्ष्य से चूक गई लेकिन इसके बाद हमलावर ने तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल की पहचान समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीशंकर यादव के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया जो मामले की जांच भी शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post