Trending

Jaunpur : ​सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखीं।
सीएमओ ने सबसे पहले सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार की जानकारी ली तथा साफ-सफाई की स्थिति देखी। वार्ड में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिये। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण किया। प्रसूता महिलाओं को मिल रही सुविधाओं और उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। यहां भी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इमरजेंसी कक्ष और ओपीडी कक्षों का भी निरीक्षण किया गया। मरीजों की भीड़, पंजीकरण व्यवस्था और चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी कक्षों में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं, जिस पर सीएमओ ने संतोष व्यक्त किया। अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले। सीएमओ ने समयबद्ध उपस्थिति और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही अस्पताल की साफ सफाई को अच्छी व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!