Trending

Jaunpur : ​फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर रोजगार सेवक को फोन पर दी गाली

टीम संचार सेतु

सोनू गुप्ता ‍@ मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत बुजुर्गा ग्रामसभा में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब ग्राम रोजगार सेवक दलसिंगार यादव ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामसभा में तालाब खुदाई का कार्य प्रस्तावित है। इसको लेकर पिछले दिनों से फर्जी श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए  दबाव बनाया जा रहा था। शनिवार सुबह 9 बजे मुझे फोन करके फर्जी उपस्थित दर्ज करने को कहा। जब मैं मना कर दिया तो शमीम खान मुझे गालियां देते हुये जानमाल की धमकी देने लगे। बिना श्रमिक की मौजूदगी और फोटो सत्यापन के हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया।
शासन के स्पष्ट निर्देश कि मनरेगा कार्यों में बिना मौके पर उपस्थित श्रमिक के फोटो अपलोड किए हाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी और गलत भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।
आरोप है कि जब रोजगार सेवक ने यह नियम प्रधान प्रतिनिधि समीम खान को बताया तो वे नाराज हो गये और कथित तौर पर करीब दो मिनट तक लगातार फोन पर गाली-गलौज करते रहे। घटना से आहत रोजगार सेवक ने अपने संगठन को सूचना दी। इसके बाद रामनगर ब्लाक के सैकड़ों रोजगार सेवक एकजुट होकर रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचे जहां प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किये।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह, संतोष दुबे, सर्वेश यादव, धर्मेंद्र भारती, अरुण कन्नौजिया, सूरज यादव, दालसिंगार यादव, अभय सिंह, अजय सिंह, गोलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली गेट पर हाथ उठाकर प्रदर्शन करके चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा। ग्रामसभा बुजुर्गा के नगरसेवक का आरोप है कि यहां की प्रधान रिंकी देवी हैं एवं उनके प्रतिनिधि शमीम खान हैं। इस मामले में मड़ियाहूं कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!