Jaunpur : ​बजरंग शाखा स्थल पर हुआ वर्ष प्रतिपदा उत्सव

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर के तत्वावधान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव व आद्य सरसंघचालक प्रणाम का आयोजन बजरंग शाखा ताड़तला में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश पार्थडिकर ने कहा कि चैत्र नववर्ष प्रतिपदा तिथि प्रकृति में एक अलौकिक ऊर्जा स्फूरण का दिन है। ग्रेगॅरियन कैलेंडर के नववर्ष के सापेक्ष इस दिन प्रकृति के प्रत्येक प्राणी में ऊर्जा का संचार होता है। आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। सभी स्वयंसेवकों को नियमित शाखा जाने व परिवार प्रबोधन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में धर्मवीर जी नगर संघचालक, मंगलेश्वरम जी नगर प्रचारक, वीरेंद्र जी, डॉ राजीव नगर कार्यवाह, रविन्द्र जी सह जिला कार्यवाह, अतुल जी बौद्धिक प्रमुख, अनिल जी, राजीव जी, अविनाश जी, अरुण जी, अजय जी, सत्येंद्र जी, हर्षवर्धन जी, नारायण जी, ओम प्रकाश, दिनेश जी सहित तमाम स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post