Jaunpur : ​नारायण सिन्हा इण्टर कालेज सरायहरखू में सरस्वती प्रतिमा स्थापित

नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री नारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू धनियामऊ के परिसर में मंगलवार को मां सरस्वती प्रतिमा की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की गई। सुरेश तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति पूजन पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। प्रबन्धक गोपीचंद मिश्र एवं प्रधानाचार्य देवेन्द्रनाथ पाण्डेय द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया। अगरौरा गांव निवासी भगवान दास पाठक की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र आदर्श पाठक की मौजूदगी में सरस्वती पूजन पश्चात प्रबन्धक गोपीचंद ने कहा कि सही मायने में शिक्षा के क्षेत्र की महत्वपूर्ण कमी आज पूरी हुई है। सरस्वती पूजन पश्चात सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र नाथ पाण्डेय की शिक्षकों की मौजूदगी में विदाई दी गयी। प्रबंधक सहित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने श्री प्रधानाचार्य को श्रीमद्भागवत, श्रीराम चरित मानस, स्मृति चिन्ह, शाल एवं माला पहनाकर भावुक पलों के साथ विदाई दिया। वहीं नवागत प्रधानाचार्य विख्यात पाण्डेय का कार्यभार भी ग्रहण कराया। इस अवसर पर रवि प्रकाश उपाध्याय, अमित मिश्रा, सतीश उपाध्याय, विनय प्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, सुनील पाठक, संजय यादव, रोहित साहू, धनज्जय यादव, त्रिपुरारी शंकर तिवारी, शिव प्रकाश, अजय तिवारी, प्रतिमा यादव, रेनू यादव आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post