Jaunpur : ​अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिये सुनहरा अवसर

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि उ0प्र0 शासन के निर्देश के अनुपालन में 15 खेलों- हाॅकी, तैराकी, वाॅलीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल एवं जूडो के 35 छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 41 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की तैनाती किया जाना है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जिन्हें विभिन्न छात्रावासों में प्रशिक्षक हेतु तैनात किया जाना उन्हें प्रतिमाह रू0 1.50 लाख मानदेय दिया जायेगा। ऐसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जो प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये इच्छुक हों, वे अपना निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जिला खेल कार्यालय जौनपुर (इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर) अथवा क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी (डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा) में जमा कर सकते हैं। आवेदन का निर्धारित प्रारूप आपको कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस आशय की जानकारी चन्दन सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post