Jaunpur : ​ नवोदय में चयन से गांव में छायी खुशी, छात्र हर्ष का हुआ स्वागत

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी के कक्षा 5 के मेधावी छात्र हर्ष सिंह पुत्र विजय सिंह का चयन प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय में होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने हर्ष का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों और ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्र का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि हर्ष सिंह की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने की अपील किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों— विनोद यादव, सजीवन यादव, संदीप सिंह, मनोज राय, त्रिभुवन प्रसाद, नीलम सिंह, शालिनी गुप्ता, नीलम रावत और कंचन यादव ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने हर्ष को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता से गांव का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हर्ष की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। गांव के लोगों को अब उससे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post