Jaunpur : ​आंगनबाड़ी सहायिकाएं डीएम संग सीएम से हुईं सजीव रूबरू

जौनपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अर्न्तगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों/परियोजना कार्यालय का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट में स्थित सभागार में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा डा. अजय सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया की उपस्थिति में देखा गया।
इस मौके पर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्त पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता, बबीता सहित कुल 51 को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। वहीं चेयरमैन ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था महिला एवं बाल विकास की आधारशिला है जो कुपोषण मुक्ति, बच्चों के समुचित पोषण एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए कार्य करती हैं जो अपने बच्चों का समुचित पालन-पोषण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण एवं देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं जो अत्यंत सराहनीय कार्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं का स्वागत करते हुये कहा कि सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वो और कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालने करें। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post