Jaunpur : ​वित्त मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य डा. मधुसूदन अग्रवाल का जन्मदिन हुआ

हैदराबाद। देश के जाने-माने सीए एवं भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य तथा मीडिया में आर्थिक विषयों पर मजबूती से लेख लिखने वाले (डॉ) मधुसूदन अग्रवाल का जन्मदिन हैदराबाद स्थित उनके एमएस अग्रवाल एंड कंपनी के मुख्यालय पर धूमधाम से मनाकर ऐतिहासिक बना दिया गया। इस मौके पर बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय यादव और तेलंगाना के वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने जन्मदिन की श्री अग्रवाल को शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर अग्रवाल जी को लम्बी उम्र प्रदान करें और उनकी मनोकामना पूर्ण करें। इसी क्रम में एमएस अग्रवाल एंड कंपनी के कर्मचारियों ने भी अग्रवाल जी को जन्मदिन की बधाई दिया। तमाम सामाजिक संस्थाओं से जुड़े मधूसुदन अग्रवाल को लोगों ने विभिन्न माध्यमों से जन्मदिन की बधाई दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post