Jaunpur : ​रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में चैत रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली गई जो कस्बे के गोला बाजार से शाहगंज जौनपुर मुख्य मार्ग से मेन चौराहे से होते हुए जौनपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से वापस खुटहन रोड से पुरानी बाजार गली से होते हुए गोला बाजार में आ कर समान हुआ। जुलूस में तरह तरह की झाकियां रथ, घोड़े, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मी बाई, प्रभु श्रीराम, बड़े हनुमान, रीछ आदि तमाम झाकियां शामिल रहीं। यात्रा में शामिल लोग डी जे पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। छोटे—छोटे बच्चों को भी राम दरबार के भेष शामिल किया गया था। जगह—जगह पर कार्यक्रम में आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे।

लव जिहाद व रीछराज बने आकर्षण के केन्द्र
शोभायात्रा में शामिल लव जिहाद व रीछराज आकर्षण का केंद्र बने हुए थे जिसके साथ लोग फोटो व सेल्फी लेने में जुटे हुए थे। आयोजक समिति ने बताया कि लव जिहाद की झाकी को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी बहन बेटी इस का शिकार न हो और सोच समझकर ही कोई कदम उठाए और हो सके तो माता पिता के निर्णय को ही स्वीकार करने का प्रयास करे जो आपके हित में है।

इन लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, रॉबिन गुप्ता, अशोक यादव, राजू बिन्द, विनीता मौर्या, सोनू बिन्द, हरेंद्र यादव, भास्कर तिवारी, मोहित बिन्द, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, शांतिभूषण मिश्र, गजेन्द्र पाण्डेय, बलिहारी राजभर, जगदम्बा पाण्डेय, अनिल प्रजापति, सुरेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post