खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीएस, चोरी जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा। पुलिस टीम ने जमदहाँ मानीमोड़ के पास से आरोपी सेराज उर्फ सिराज पुत्र मोबिन निवासी जैगहाँ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र का सक्रिय अपराधी रहा है और उसकी गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
Post a Comment