Jaunpur : ​ ​बाबा रणजीत शाह सरस्वती शिशु मन्दिर में परीक्षाफल वितरित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सीमा से सटे शिव धाम बेलवाई में स्थित बाबा रणजीत शाह सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात प्रधानाचार्य संतराम यादव ने विभिन्न कक्षाओं में धनंजय दूबे, अम्बर मोदनवाल, आस्था प्रजापति, शिवम मोदनवाल प्रथम, चंचल गौड़, दीक्षा गौड़, प्रिंस अग्रहरि, हर्ष, देवांश प्रजापति द्वितीय और अरविन्द, दिव्यांशी, महेश, आकांक्षा दूबे, आकांक्षा राजभर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित कराया।
वहीं दर्जनों विद्यार्थियों को अंक पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया जिससे बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। विद्यालय के प्रबंधक दिलीप मोदनवाल ने कहा कि उन्हें विद्यालय के साथ घर पर भी नियमित अध्ययन करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है।
मुख्य अतिथि निर्भय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा पुस्तकों एवं होमवर्क पर अधिक ध्यान देने की प्रेरणा दिया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य आलोक जी, जितेन्द्र जी, अनिल आचार्या, कोमल जी, किरण जी सहित तमाम अभिभावकगण उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post