Jaunpur : ​मड़ियाहूं क्षेत्र में पेट्रोल पम्पों पर लगी भारी भीड़

जौनपुर। मडियाहूं तहसील अन्तर्गत इटाएं बाजार में इंडियन ऑयल के एस ऑटोमोबाइल पम्प पर सैकड़ों लोगों की लम्बी लाइन लगी। दूसरे देशों में चल रहे युद्ध के कारण भविष्य में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के न मिलने की अफवाहों के वजह से मडियाहूं तहसील अंतर्गत गौरव पेट्रोल पंप, ओम साईं फिलिंग स्टेशन पर लम्बी कतार लगी। प्रतिदिन 100 एवं 200 रुपए का तेल लेने वाले भी टंकी फुल कराकर अतिरिक्त तेल ले जा रहे हैं। वहीं  जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र सहित भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता ने अपील किया कि किसी प्रकार की अफवाह से बचें। अफवाह न फैलायें। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सभी का पर्याप्त स्टॉक है। देश एवं प्रदेश की की जनता अपनी जरूरत के हिसाब से ही रसोई गैस डीजल पेट्रोल ले अतिरिक्त लेकर स्टॉक न करें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post