Jaunpur : जौनपुर से शाहगंज तक शाम 6 बजे के बाद रोडवेज बसें बन्द, यात्रियों को भारी परेशानी

चन्दन अग्रहरि @ जौनपुर। जिला मुख्यालय से शाहगंज मार्ग पर शाम 6 बजे के बाद रोडवेज बसों का संचालन बंद हो जाने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है लेकिन बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में महंगे निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इस समस्या से सबसे अधिक महिलाएं, बुजुर्ग और छात्र प्रभावित हो रहे हैं।
यात्रियों का आरोप है कि रोडवेज बसों के अभाव का फायदा प्राइवेट वाहन चालक उठा रहे हैं। वे मनमाना किराया वसूलने के साथ कई बार यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं जिससे लोगों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जौनपुर से शाहगंज के बीच यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
लोगों ने परिवहन विभाग से मांग किया कि इस मार्ग पर शाम के बाद भी नियमित बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और सुरक्षित व सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सके।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post