Jaunpur : जायसवाल समाज के 5 युवाओं को शासन ने नामित किया सभासद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन से नामित 5 स्वजातीय सभासदों को जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति की ओर से बधाई दी गयी। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संदीप जायसवाल को नगर पालिका परिषद जौनपुर का सभासद नामित किया गया। साथ ही विजेंद्र जायसवाल को नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, रूपेश जायसवाल को नगर पालिका परिषद शाहगंज, शुभम जायसवाल को नगर पंचायत खेतासराय एवं रोहित जायसवाल को नगर पंचायत मड़ियाहूं से सभासद नामित किया गया है। वहीं इसकी जानकारी होने पर जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, संतोष जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष पवन जायसवाल, सभासद दीपक जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धुओं ने उपरोक्त नामित सभासदों को बधाई दिया। साथ ही शासन के इस निर्णय की सराहना करते हुये नामित सभासदों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post