Trending

Jaunpur : ​भगवान निषादराज जन्मोत्सव की तैयारी तेज, 5 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के जोगियापुर में स्थित भगवान निषादराज मंदिर प्रांगण में रविवार को 'भगवान निषादराज जनसेवा समिति' के बैनर तले समन्वय बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगवान निषादराज जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल को जोगियापुर स्थित मंदिर परिसर में भगवान निषादराज का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूजन-अर्चन के साथ दिव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने दीप प्रज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने समाज को एकजुट होने और भगवान निषादराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार बिन्द ने किया। इसी क्रम में समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र निषाद ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "जन्मोत्सव पर पूरे जनपद से भगवान निषादराज के अनुयाइयों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता और आस्था का प्रतीक होगा।"
इस अवसर पर वीआईपी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रंजना साहनी, सुखराम बिन्द, बाबूराम बिन्द, नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, रमेश चन्द्र साहनी, जगदीश नारायण निषाद, विनोद बिन्द, डा. अभयराज निषाद, श्याम नारायण बिन्द, रामचरित्र निषाद, सुभाष निषाद, धीरज बिन्द, रमेश बिन्द, सर्वजीत बिन्द, राहुल निषाद, आशीष नागर, बृजेश नागर, कृष्ण मुरारी बिन्द, पंचम बिन्द, प्यारे निषाद, राम अजोर बिन्द, जितेन्द्र बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिये अपने सुझाव भी साझा किये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!