Jaunpur : मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार

मीरगंज, जौनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मीरगंज और मछलीशहर थाने की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार 22 मार्च की रात करीब 10:45 बजे थाना मीरगंज पुलिस गोधना बाजार में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बंधवा बाजार की तरफ से दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग रहे हैं जिनका पीछा मछलीशहर प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। पुलिस ने जब ग्राम सभा चौकी खुर्द के पास घेराबंदी की तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।
पकड़े गये अभियुक्त की पहचान आरिफ पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महराजगंज के रूप में हुई है। आरिफ एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ जौनपुर सहित विभिन्न थानों में करीब 21 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। थाना मीरगंज से इस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर विनीत राय, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह, चौकी इंचार्ज जंघई उपनिरीक्षक सुनील कुमार सहित स्वाट व गामा टीम के जवान शामिल रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post