Jaunpur : सुजानगंज पुलिस ने 20 वर्ष से विचाराधीन मामले का कराया निस्तारण

तरूण चौबे ‍@ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम इटहां में प्रथम पक्ष दिनेश पाठक सहित अन्य तथा द्वितीय पक्ष ओम प्रकाश पाठक सहित अन्य के मध्य आबादी की भूमि को लेकर लगभग 20 वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में न्यायालय में वाद भी विचाराधीन था। विगत वर्षों में इस प्रकरण में सैकड़ों प्रार्थना पत्र एवं आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतें प्रस्तुत की जा चुकी थीं किन्तु विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा था। उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता करायी। आपसी सहमति एवं पूर्ण स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के दोनों पक्षों के मध्य सुलह-सम्मति स्थापित करने के लिए तेयार हो गये। दोनों पक्षों को भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न करने हेतु समझाया गया तथा निर्देशित किया गया कि न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत कर वाद को वापस लेने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा वर्षों पुराने विवाद के सफल निस्तारण पर ग्रामवासियों द्वारा सराहना व्यक्त करते हुए काफी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर उ0नि0 मनोज सिंह, का0 अजय निर्मल, का0 दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post