Trending

Jaunpur : ​जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति का चुनाव 12 अप्रैल को

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक हुई जहां समिति के समस्त आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही शोभायात्रा की सफलता पर जनपद के समस्त लोगों के प्रति समिति ने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में वर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा अपने कार्यकाल के पूर्ण होने सदस्यता की प्रक्रिया समाप्त होने एवं सदस्यता की सूची का वाचन भी किया गया। बताया गया कि 29 मार्च को नामांकन होगा जिसके दूसरे दिन यानी 30 मार्च को नाम वापसी होगी। 12 अप्रैल को चुनाव की घोषणा करते हुये जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि आगामी चुनाव हेतु संपूर्ण जानकारी पूर्व की भांति जायसवाल धर्मशाला पर चस्पा रहेगी। आगामी चुनाव हेतु इं. कृष्ण कुमार जायसवाल को चुनाव अधिकारी एवं ओम प्रकाश गुप्ता को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की गयी। यह भी बताया गया कि एक अध्यक्ष, एक मंत्री, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, एक उपमंत्री, एक आय व्यय निरीक्षक के साथ 15 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना सुनिश्चित है। समिति एवं चुनाव का नियम जायसवाल धर्मशाला पर चश्मा की जा चुकी है। चुनाव के संबंध में कोई भी जानकारी चुनाव अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है। आजीवन सदस्यों की सूची चस्पा की जा चुकी है जिनके द्वारा ही चुनाव संपन्न किया जाएगा। जायसवाल समाज के जनपद के समस्त बंधुओं से अनुरोध है कि आगामी गठन हेतु अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए सभी मतदाताओं एवं चुनाव लड़ने वालों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!