Jaunpur : ​राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मनवाया लोहा

सोनू गुप्ता @ बेलवां, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित कंपोजिट विद्यालय गौहर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में आये अभिभावकों ने बच्चों की कला देख अभिभूत रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हाई अलर्ट सिक्योरिटी अलार्म, प्रदूषण, ट्रैफिक, जल संचयन, प्राकृतिक एवं मानव निर्मित वस्तुओं संबंधित TLM, ज्वालामुखी, क्राफ्ट, वाटर साइकिल एवं ब्रह्मोस मिसाइल आकर्षक का केन्द्र रहा। प्रदर्शनी शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। साथ ही कहा कि यही बच्चे देश के धरोहर है जिन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो इसलिए ऐसी प्रदर्शनी लगाई जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की रूप—रेखा शिवम सिंह सहायक अध्यापक ने बनाई। राकेश सिंह एवं सौम्या सिंह ने अपना बहुमूल्य सहयोग किया। विद्यालय पर आये अभिभावकों के प्रति प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुन्ना पाल, प्रदीप पांडेय, राकेश गुप्ता, जितेंद्र पाल, बब्बू शर्मा के अलावा दर्जनों शिक्षक व अभिभावकों की उपस्थिति रही।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم