Trending

Jaunpur : ​जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं कृषि विभाग को किसानों का आईडी बनवाने का दिया निर्देश

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की अगली किश्त पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की अगली किश्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराया होगा। उन्होंने जिलाधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर इस कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही आगे कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को त्वरित गति से पूरा किया जाय। किसानों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित किये जायं और रजिस्ट्री टीमों को सक्रिय रखा जाय। पूर्ण पारदर्शिता और सतर्कता बरतते हुये सुनिश्चित किया जाय कि कोई पात्र किसान रजिस्ट्री के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही
बैठक में बताया गया कि जनपद में पीएम किसान के कुल 879354 लाभार्थियों में से अब तक 537530 (61.13%) किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री करायी है। शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आगामी 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिया गया है। उक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर प्रति तहसील प्रतिदिन सर्वोच्च प्राथमिकता के दृटिगत 1500 फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का निर्देश दिये हैं, ताकि कोई भी पात्र कृषक योजना से वंचित न हो सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!