Jaunpur : ​घर का चैनल गेट व मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

गौराबाद‌शाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव में बीते मंगलवार की रात चोरों ने आलमारी में रखे लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात व बैग में रखे 50 हजार रुपये नगदी चुरा लिया। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने 24 फरवरी को रात घर पर किसी के न होने का फायदा उठाते हुए चोरी को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त निवासी शिक्षक अजय राय ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनकी पत्नी शिक्षिका शशि राय अपने रिश्तेदारी में पड़ी शादी में शामिल होने वाराणसी गये थे। उसी रात चोरों ने उनके घर के चैनल गेट व दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर आलमारी में रखे सोने की 2 चेन, अंगूठी, 3 सेट कान का झुमका, चांदी निर्मित 4 सेट पायल, 3 सेट छागल, 10 जोड़ी मीना इत्यादि जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये से अधिक है, के साथ बैग में रखे 50,000 रुपये नगद पार कर दिया। जब सुबह उनके गांव के चाचा ने मेरे चैनल गेट व दरवाजे को खुला देखा तो इसकी सूचना फोन से पीड़ित को दिया।
तत्पश्चात पीड़ित वाराणसी से अपने घर पहुंचकर इसकी सूचना डायल 112 को दिया जिस पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, फिर वापस लौट गयी। पीड़ित ने गौराबाद‌शाहपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की जहां चोरों द्वारा छोड़ा गया लोहे का एक राड प्राप्त हुआ। घटनास्थल की फोटो/वीडियोग्राफी करने के उपरांत पुलिस वापस चली गयी। इस बाबत पूछे जाने पर भानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post