Trending

Jaunpur : ​नन्द लाल कुमार बनाये गये डीसी मनरेगा, ग्रहण किये कार्यभार

टीम संचार सेतु

डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी नन्द लाल कुमार की प्रोन्नति हो गयी। इसी के साथ ही उन्होंने गुरूवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीसी मनरेगा का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले डीसी मनरेगा का कार्य जितेन्द्र प्रताप सिंह देख रहे थे जिनका इस पद से तबादला हो गया। इधर बीडीओ नन्द लाल कुमार की प्रोन्नति होने पर डीसी मनरेगा का कार्यभार दिया गया। शासनादेश स्तर से श्री कुमार की प्रोन्नति एवं दूसरे बड़े पद पर कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी होने पर उनके शुभचिन्तकों ने खुशी जतायी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि श्री कुमार जिस ब्लाक में रहे हैं, वहां अपने कार्य एवं व्यवहार से अपनी एक अलग पहचान बना दिये हैं। लोगों ने उनके कार्यों की चर्चा करते हुये कार्यकाल की सराहना भी किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!