Trending

Jaunpur : ​ग्राम सचिव विनय यादव ने जीता कांस्य पदक

टीम संचार सेतु

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विनय यादव ने 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित की गई थी जहां उन्होंने ऊंची कूद स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल किया। यह राष्ट्रीय स्पर्धा जबलपुर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के गोकलपुर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। विनय यादव ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये जिले का नाम रोशन किया। बता दें कि विनय यादव महाराजगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेल में गहरी रुचि रही है जिसके कारण वे लगातार अभ्यास करते रहे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विनय यादव के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके समस्त साथियों, ब्लॉक कर्मियों और खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य ने श्री यादव को बधाई देते हुये शुभकामना प्रेषित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!