Jaunpur : ​जिला प्रोबेशन कार्यालय और बरसठी थाना की टीम ने की जागरूकता गोष्ठी

अनुपम मौर्य @ बरसठी, जौनपुर। जिला प्रोबेशन कार्यालय की टीम और प्रभारी निरीक्षक बरसठी ने मिलकर थाना स्थानीय पर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया जहां महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, महिला अपराध और साइबर अपराध के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय ने बाल विवाह की गंभीरता और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही बताया कि बाल विवाह से लड़कियों की शिक्षा, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और यह समाज के विकास में बाधक बनता है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिला उत्पीड़न और महिला अपराध पर भी चर्चा की गई जिसमें महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहने के लिए सलाह दी गई।
वहीं प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की ओर से इस तरह की जागरुकता गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि समाज में अपराधों को कम किया जा सके और लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़े। गोष्ठी में क्षेत्र के कई महिला और पुरुष नागरिकों ने भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post