Trending

Jaunpur : अकबरपुर गांव में अजगर निकलने से मचा हड़कम्प

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार उस समय अफरा—तफरी मच गई जब टहल रहे लोगों की नजर लगभग दस फीट लंबा अजगर पड़ी। अजगर को देखते ही लोगों ने शोर मचाया जिससे मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चूंकि विद्यालय के आस—पास बच्चों का आना-जाना रहता है, इसलिए लोगों में दहशत और बढ़ गई। ग्रामीणों ने सूझ—बूझ का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक अजगर को घेर लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर बोरे में भर लिया। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से मांग किया कि गांव के आस—पास झाड़ियों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!