Jaunpur : ​राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमके जौनपुर के धर्मेश यादव

जौनपुर। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में 45वीं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी धर्मेश यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने किया।
बता दें कि जिला मुख्यालय से सटे ग्राम प्यारेपुर निवासी धर्मेश यादव पुत्र स्व. चंद्रजीत यादव ने प्रतियोगिता में जेवलिन थ्रो में रजत पदक तथा बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के सदस्यों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने धर्मेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जौनपुर के लिए गर्व का विषय है। वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धर्मेश मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के सबसे युवा सदस्य हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद का मान-सम्मान प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
श्याम मोहन अग्रवाल ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया तो डॉ. मदन मोहन वर्मा ने एसोसिएशन परिवार की ओर से बधाई दिया। साथ ही हरीश चंद्र ने धर्मेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष रामेश्वर केसरवानी, सुरजीत कपूर, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व सेल टैक्स अधिकारी बी.डी. उपाध्याय, सूर्य प्रकाश, केके जायसवाल, लखन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है कि धर्मेश यादव भविष्य में भी इसी प्रकार जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post