Jaunpur : ​डीएम ने गो आश्रय स्थल सादनपुर का किया निरीक्षण

विकास यादव @ बक्शा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने स्थानीय विकास खंड अंतर्गत अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में भूसा एवं चोकर की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये पाया कि सभी प्रकार की मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह भी देखा कि गोवंशों के लिए नैपियर घास की बुवाई की गई है। इसे देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये निर्देश दिया कि इसी प्रकार सभी गो-आश्रय स्थलों में हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि गोवंशों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने केयरटेकरों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनका समुचित उपचार भी किया जाय।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم