अरविन्द यादव @ मीरगंज, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जरौना में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मीरगंज प्रशांत सिंह के निर्देशन में थाना मीरगंज पुलिस टीम ने 4 फरवरी 2026 को ग्राम जरौना में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया गया कि प्रथम पक्ष रामचन्दर गौड़ (57) पुत्र स्व. झुल्लर गौड़ एवं द्वितीय पक्ष रवि कुमार (28) पुत्र केवला प्रसाद निवासी ग्राम जरौना पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए ऊंची आवाज में धमकियां दे रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों पक्ष उग्र हो गए और आपस में फौजदारी पर आमादा हो गये जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की पूर्ण संभावना बन गई। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस ने दोनों को बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह तथा पीआरडी जिला जीत शामिल रहे।Jaunpur : पैतृक जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दो गिरफ्तार
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق