तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय भिखारीपुर थलोई में शुक्रवार को स्पेस एजुकेशन इन द न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ प्रभांशु कुमार तथा डॉ विनय तिवारी प्राचार्य श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात उपस्थित छात्र—छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को लेकर बातें बताईं। साथ ही कहा कि वर्तमान में भारत का लक्ष्य है कि आने वाले सालों में हम अंतरिक्ष में पूरी सकुशलता से मानव को बसाये। वर्तमान में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी विकास कर रहा है तथा चन्द्रयान-3 की सफलता इसका उदाहरण है। उन्होंने नयी शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए बताए कि नयी शिक्षा नीति में स्पेस एजुकेशन जल्द ही शामिल किया जाएगा जिससे स्पेस एजुकेशन भी सभी के लिए पढ़ना सरल हो जाएगा।
अंत में उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि छात्र—छात्राओं तथा जनसामान्य में भी अंतरिक्ष की जानकारी हो तथा छात्र—छात्राएं अंतरिक्ष के विषयों को गहनता से अध्ययन करें। इसके पहले डा. अभिषेक मिश्र तथा विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डा. संजू शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान इंडियन स्पेस अकादमी एवं रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के बीच एक शैक्षिक समझौता हुआ जिससे अब रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के छात्र—छात्राओं को अंतरिक्ष सम्बंधित विषयों को पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. जय प्रकाश तिवारी एवं संचालन डा. नागेंद्र यादव ने किया। अतिथियों के प्रति आभार डॉ शारदा प्रसाद सिंह ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment